अकेलापन
अकेलापन☹️
आजकी भागदौड़ की जिंदगी में अकेलापन जीत रहा है
अंदर से खाली है हर कोई😌
फोन के मैसेज बॉक्स की तरह भरी हुई है ख्वाइशे
कह देना की मैं अकेले रह लूंगी
मैं यह मैनेज कर लगी बहुत आसान है
सारा दिन काम से थक जाने के बाद
जब अपने तकिए को हाथो से अपनी गोद में लेकर बैठकर सोचते है तो
कमी सी लगती है
पता नही कुछ खालीपन सा तो महसूस होता है
हम में से बहुत सारे लोगों ने अपने खालीपन में तकिए को पकड़ कर बहुत बार रोया और सोया होगा
जिंदगी पता नही कभी कभी इतनी बेदर्द क्यों हो जाती है
खुद से ही हम सवाल करते है
जवाब नही मिलता
और हम थक कर सो जाते है
💞अनुराधा💞
Comments
Post a Comment